भारत के भूगोल के से सम्बंधित जानकारियां
१ कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से से होकर गुजराती है . वे राज्य हैं-राजस्थान , गुजरात, मध्यप्रदेश ,छतीसगढ़, झारखण्ड ,पश्चिमी बंगाल ,त्रिपुरा और मिजोरम .
२ गुजरात राज्य की तटीय सीमा देश की सबसे लम्बी समुद्र तटीय सीमा है.जिसकी लम्बाई लगभग १२०० किलोमीटर है.इसके बाद आँध्रप्रदेश की समुद्र तटीय सीमा की लम्बाई का दूसरा स्थान है.
३ भारत के कराकोरम क्षेत्र से अफगानिस्तान की सीमा लगाती है.
४ भारत के चार प्रान्त पाकिस्तान की अन्तराष्ट्रीय सीमा से लगते हैं वे हैं --गुजरात, राजस्थान,पंजाब व जम्मू एवं कश्मीर राज्य .
५ चीन की सीमा से सटे भारतीय राज्य की संख्या पांच हैं-- जम्मू एवं कश्मीर ,हिमाचलप्रदेश ,उत्तराखंड,सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश.
६ भारत के चार राज्य म्यामार की सीमा को स्पर्श करते हैं वे --अरुणाचल प्रदेश ,नागालैंड , मणिपुर और मिजोरम .
७ बंगलादेश को भारत के पांच राज्यों की सीमा स्पर्श करती है वे हैं---मिजोरम , त्रिपुरा , आसाम ,मेघालय ,एवं पश्चिमी बंगाल .
८ भूटान की सीमा भारत के चार राज्यों से लगाती है वे हैं--सिक्किम , पश्चिमी बंगाल आसाम व अरुणाचल प्रदेश.
९ नेपाल एवं भूटान भारत तथा चीन के मध्य स्थित "भू-आवेहित देश (buffer state) हैं.
१० जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रे को भारत का सबसे ऊँचा दर्रा मन जाता है जिसकी ऊंचाई ५६२४ मीटर है.
११. हिमालय के जोजिला दर्रे का निर्माण सिन्धु नदी द्वारा, शिपकी ला दर्रे का निर्माण सतलज नदी द्वारा तथा जैलेपला दर्रे का निर्माण तीस्ता नदी द्वारा हुआ है.